झारखंड में आईपीएस अधिकारियों का प्रमोशन, आईजी और डीआईजी रैंक में बड़ा फेरबदल
![](https://newshaat.com/static/c1e/client/89152/uploaded/25dce6ba4ae1f77f53a3653d60f1bb69.jpg)
झारखंड सरकार ने 9 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन देकर बड़े प्रशासनिक बदलाव किए हैं। इनमें तीन अधिकारियों को आईजी रैंक और छह अधिकारियों को डीआईजी रैंक में प्रोन्नति दी गई है। इसके साथ ही कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।
रांची के डीआईजी अनूप बिरथरे बने एसटीएफ के आईजी
रांची के डीआईजी अनूप बिरथरे को आईजी रैंक में प्रमोशन के बाद झारखंड एसटीएफ का आईजी बनाया गया है। हजारीबाग के डीआईजी सुनील भास्कर को प्रमोशन देकर पलामू आईजी के पद पर भेजा गया है। वहीं जैप के डीआईजी पटेल मयूर कन्हैयालाल को आईजी मानवाधिकार के पद पर तैनात किया गया है।
रांची एसएसपी और देवघर एसपी को भी मिला प्रमोशन
डीआईजी रैंक में प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों में रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा और देवघर के एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग शामिल हैं। प्रमोशन के बाद रांची एसएसपी और देवघर एसपी के पदों को डीआईजी रैंक में अपग्रेड किया गया है। इसके अलावा डीआईजी रैंक में प्रमोशन पाने वाले चंदन झा को डीआईजी एसआईबी, प्रियदर्शी आलोक को डीआईजी रेल, अनुरंजन किस्पोट्टा को डीआईजी स्पेशल ब्रांच और अम्बर लकड़ा को डीआईजी दुमका के पद पर तैनात किया गया है।
![](https://newshaat.com/static/c1e/static/themes/1/89152/3590/images/in-article-ad.jpg)
अन्य महत्वपूर्ण बदलाव
पलामू आईजी नरेंद्र कुमार सिंह को आईजी रेल, विशेष शाखा के डीआईजी कार्तिक एस को डीआईजी जैप और दुमका के डीआईजी संजीव कुमार को हजारीबाग डीआईजी के पद पर स्थानांतरित किया गया है। धनबाद एसएसपी ह्रिदीप पी जनार्दनन को जैप 3 के कमांडेंट का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।