झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन
Oct 21, 2024, 18:36 IST

रांची प्रेस क्लब में आयोजित झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन की वार्षिक सभा के बाद नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में संगठन के विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।
नव-निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष के रूप में सुरेंद्र कुमार ’मुन्ना’ को चुना गया, जबकि सचिव का दायित्व राजीव रंजन को सौंपा गया। कोषाध्यक्ष पद पर राज गौरव भाटिया की नियुक्ति की गई।
कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में संजय छेत्री, रजनीश विश्वकर्मा, अनिल शर्मा, अजय कुमार गुप्ता, अभिषेक कुमार चंदन, कौशिक घोष ’बंटी’, नवीन कुमार सिन्हा और प्रदीप कुजूर को शामिल किया गया है।