झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज उनके आवासीय कार्यालय में झारखंड पुलिस एसोसिएशन, रांची और झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया, वहीं मुख्यमंत्री ने भी सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस शिष्टाचार भेंट के दौरान झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू, वरीय उपाध्यक्ष मोहम्मद महताब आलम, उपाध्यक्ष रोहित कुमार रजक, महामंत्री संजीव कुमार, वरीय संयुक्त सचिव संतोष कुमार महतो एवं राकेश कुमार पांडेय, संगठन सचिव मंटू कुमार, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद कमाल, भागवत मुर्मू, करण कुमार और नितिन रवि मौजूद थे।

इसके अलावा, झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन की ओर से महामंत्री रमेश उरांव, उपाध्यक्ष देवचंद मुंडा, उपाध्यक्ष परमेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष गुलाब महतो, सहायक महामंत्री लालेश्वर राम, सहायक महामंत्री तपेश्वर यादव, पूर्व मेंस अध्यक्ष नरेंद्र कुमार, पूर्व वरीय उपाध्यक्ष अखिलेश्वर पांडेय तथा झारखंड पुलिस एसोसिएशन, रांची शाखा के अध्यक्ष आनंद राज खलखो, अनीश कुजूर, देवता चरण उपाध्याय और उपाध्यक्ष ठाकुर दयाल महतो ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।