Movie prime

झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का शेड्यूल जारी

27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक झारखंड की राजधानी रांची में पहली बार आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला हॉकी का प्रतियोगिता झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के लिए एशिया हॉकी महासंघ ने मैच शेड्यूल जारी कर दिया है।

प्रतियोगिता में कुल 6 टीम मेजबान भारत के साथ जापान, चीन, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीम भाग ले रही है। प्रतियोगिता का पहला मैच 27अक्तूबर को जापान और मलेशिया के बीच होगा और फाइनल मैच दिनांक 5 नवंबर को शाम 8:30 बजे होगा। भारत का पहला मैच 27अक्तूबर को थाइलैंड के साथ शाम 8:30 बजे, 28 को मलेशिया से, 30 को चीन से, 31 अक्टूबर को जापान से और 02 नबम्बर को कोरिया के साथ है।