झामुमो ने डॉ. लुईस मरांडी को जामा से बनाया उम्मीदवार, जामा से दिया टिकट

पूर्व मंत्री डॉ. लुईस मरांडी को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने जामा विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित कर दिया है। झामुमो ने अपनी पांचवीं सूची जारी करते हुए यह जानकारी दी, जिसमें डॉ. लुईस मरांडी को पार्टी टिकट दिया गया है। डॉ. मरांडी इस बार भाजपा के सुरेश मुर्मू को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार हैं।
जामा विधानसभा के सभी अगुआ साथियों ने बड़ी बहन श्रीमती @loismarandi जी के नेतृत्व जामा विधानसभा जीतने का प्रण लिया।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) October 25, 2024
जामा विधानसभा की महान जनता को एक अनुभवी नेतृत्व मिलने की बधाई। pic.twitter.com/OTCjkbHL2w
जामा विधानसभा सीट को झामुमो का गढ़ माना जाता रहा है। इस सीट पर पहले झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन और उनके बेटे दुर्गा सोरेन विधायक रह चुके हैं। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन यहां से विधायक चुनी गई थीं, लेकिन अब उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है। ऐसे में झामुमो ने इस बार डॉ. लुईस मरांडी पर भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया है, जिससे जामा में चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।
