Movie prime

JSSC का बड़ा फैसला, नगरपालिका सेवा संवर्ग परीक्षा 2023 को किया रद्द

झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग(JSSC) द्वारा 29 अक्टूबर को झारखण्ड नगरपालिका संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के दौरान 5 परीक्षा केन्द्रों पर हुई गड़बडी की शिकायत के बाद रद्द कर दिया गया।  परीक्षा रांची, धनबाद और जमशेदपुर में कई केंद्रों पर ली गयी थी। बता दें कि कुछ पालियों में प्रश्न पुस्तिकाओं में मुद्रण त्रुटियां होने तथा कुछ सीलबन्द प्रश्न पुस्तिकाओं के पैकेट में उनके इंडिविजुअल प्रश्न-पुस्तिका में पेपर-सील न होने अथवा क्षतिग्रस्त होने और एक परीक्षा केन्द्र पर एक पाली में एक उत्तर-1 र-पुस्तिका कम होने की सूचना आयोग को मिली है। जिसके बाद JSSC द्वारा दिनाक 29.10.2023 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। वहीं फिर से प्रकिया को पूरे तरीके से ध्यान में रखते हुए परीक्षा करवाने की बात कही गई है।

इन पांच केंद्रों पर विभिन्न पालियों में ली गयी परीक्षा रद्द 

सचिव ने आगे कहा गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद कुल 5 केंद्रों पर विभिन्न पालियों में ली गयी परीक्षा  रद्द कर दी गई है।  इनमें रांची स्थित संत पॉल कॉलेज में 137 तृतीय गणित व सामान्य ज्ञान को रद्द किया गया है। वहीं संत थॉमस स्कूल रांची के 149 तृतीय अर्थशास्त्र व सामान्य ज्ञान को रद्द किया गया है। साथ ही जमशेदपुर के वैली व्यू स्कूल  में161 द्वितीय नागपुरी पेपर की परीक्षा को कैंसिल करने का निर्णय लिया गया है। विद्या भारती चिन्मय विद्यालय जमशेदपुर 162 द्वितीय नागपुरी और  डीएवी पब्लिक स्कूल अलकुसा धनबाद 181 प्रथम भाषा को रद्द किया गया है।