Movie prime

गांडेय उपचुनाव जीतने के बाद सास का आशीर्वाद लेने पहुंची कल्पना

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने गांडेय उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद अपनी सास रूपी सोरेन का आशीर्वाद लिया। कल्पना सोरेन ने 26,483 वोट के अंतर से भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा को हरा कर जीत हासिल की। कल्पना सोरेन को 1,08,975 वोट मिले, जबकि दिलीप वर्मा को 82,492 वोट हासिल हुये। 

गौरतलब है कि गांडेय विधानसभा उपचुनाव पर सभी की निगाहें टिकी थीं, क्योंकि इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर रही हैं। स्वयं कल्पना सोरेन ने इस सीट पर जीत को लेकर जमकर पसीना बहाया।