Movie prime

खूंटी : मॉडल बूथ पर मतदान करने पहुंची 100 साल की बुजुर्ग महिला

झारखंड में लोकसभा चुनाव के पहले चरण (देश का चौथा चरण) के लिये वोटिंग जारी है। राज्य की चार संसदीय क्षेत्रों (सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू) में सुबह से ही बूथों पर लंबी लाइन लगी है। महिला, बुजुर्ग और दिव्यांग वोटर्स में उत्साह दिख रहा है। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने सरायकेला खरसावां में अपने परिवार के साथ वोट डाला। वहीं दूसरी तरफ खूंटी के मॉडल बूथ पर 100 साल की बुजुर्ग महिला वोट देने पहुंची। सुरक्षा कर्मियों ने व्हीलचेयर पर महिला को बूथ तक पहुंचाया। 

बताते चलें कि, चारों सीटों पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी। पहले चरण की 4 सीटों के लिए 45 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनकी किस्मत का फैसला 64 लाख 37 हजार 460 वोटर्स करेंगे। 519 बूथ पर वोटिंग होगी। विदित हो कि सिंहभूम में 122, खूंटी में 210,लोहरदगा में 115 और पलामू में 72 ऐसे मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिस पर सभी निर्वाचनकर्मी हैं।