Movie prime

Khunti:राष्ट्रपति एसएचजी की 25 हजार महिलाओं के साथ करेंगी संवाद

तीन दिवसीय झारखंड दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरूवार को खूंटी पहुंची। वहीं बिरसा मुंडा कॉलेज में आयोजित महिला स्वयं सहायता सम्मेलन में एसएचजी की 25 हजार महिलाओं के साथ संवाद करेंगी। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के साथ उन्होनें सबसे पहले स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा तैयार की गई सामग्रियों का निरीक्षण किया. एक एक स्टॉल पर जाकर उन्होंनेन्हों तैयार की गई सामग्रियों की जानकारी ली. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा उन्हें कई सामग्रियों के बारे में जानकारी देते हुए देखे गए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि महिलाएं सशक्त हों, यह मोदी सरकार की मंशा है। बेटी पढ़ाओ-बेटी बढ़ाओ के मूल मंत्र के साथ काम हो रहा है।  सुदूर गांवों में रहने वाली महिलाओं को रोजगारोन्मुखी कार्यक्रमों से जोड़ने का काम चल रहा है।