रांची में अपराधी हुये बेलगाम, दिन-दहाड़े अधिवक्ता की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Aug 2, 2024, 14:25 IST
राजधानी रांची में अपराधियों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। दरअसल रांची के सुखदेव नगर इलाके में अपराधियों ने गोपाल कृष्ण नाम के युवक की चाक़ू मार कर हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपाल कृष्ण पेशे से वकील थे। बताते चलें कि, गोपाल कृष्ण सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित अपने मधुकम आवास के पास खड़े, तभी एक शख्स ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में बुरी तरह घायल गोपाल कृष्ण को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं मामले की जानकारी पाकर पहुंचे पुलिस छानबीन में जुट गई है।