ब्लॉक में भ्रष्टाचार और समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों ने रक्षा राज्य मंत्री से की मुलाकात

प्रदेश मुखिया संघ के अध्यक्ष सोमा उरांव के नेतृत्व में कांके के जिला परिषद प्रमुख, उप प्रमुख, मुखिया और उप मुखियाओं ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मुलाकात की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने ब्लॉक में व्याप्त भ्रष्टाचार और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। मंत्री संजय सेठ ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही, उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
बैठक में कई जनप्रतिनिधि हुए शामिल
इस अहम बैठक में प्रदेश मुखिया संघ के अध्यक्ष सोमा उरांव, जिला परिषद सदस्य सुषमा देवी, मुखिया गुरुचरण मुंडा (चंदवे), साधो उरांव (नेवरी), पूनम देवी (मनातू), राहुल मुंडा (केदल), उज्जवल पहान (कोकदोरो), राम लखन मुंडा (सुकुरहुटू), फूलमणि नाग (गागी), कुशल मुंडा (मेसरा पूर्वी), लक्ष्मी देवी (चुट्टू), रजनी देवी (हुंडूर), सुशीला देवी (मेसरा पश्चिमी) और पंचायत समिति सदस्य संदीप पहान (नेवरी) मौजूद रहे।

मंत्री संजय सेठ ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार और क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि जनता के अधिकारों और क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करें।