Movie prime

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का तीन दिवसीय झारखंड प्रवास खत्म, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भेंट की प्रतीक चिन्ह

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू तीन दिवसीय झारखंड दौरे के बाद आज दिल्ली वापस लौट गयी। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर इस दौरान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। राज्यपाल ने राष्ट्रपति को अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर उनको धन्यवाद कहा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी उनको शॉल ओढ़ाकर उनका अभिवादन किया और भगवान बिरसा मुंडा की एक तस्वीर भी भेंट की। झारखंड से मिले प्यार और सम्मान पर राष्ट्रपति काफी प्रसन्न दिखीं। बता दें कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का तीन दिवसीय द्वारा काफी खास रहा।