Movie prime

खूंटी : राहुल गाँधी ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी का भगवान बिरसा मुंडा के गाँव उलिहातू जाने का कार्यक्रम था। हालांकि, सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों झारखंड में है। कल रांची में जनसभा को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी की यात्रा खूंटी पहुंची। खूंटी में राहुल गाँधी ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी। दरअसल, न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी का भगवान बिरसा मुंडा के गाँव उलिहातू जाने का कार्यक्रम था। हालांकि, सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। आज राहुल गांधी खूंटी में तमाड़ मोड़ से भगत सिंह चौक रोड शो करेंगे। इसके बाद वे तोरपा होते हुए सिमडेगा के लिए रवाना हो जाएंगे। सिमडेगा के बाद राहुल गांधी ओडिशा चले जाएंगे।

बताते चलें कि, झारखंड में अब एक न्याय यात्रा के तहत सात जिलों को कवर किया जा चुका है। झारखंड में न्याय यात्रा पाकुड़ से शुरू हो कर गोड्डा होते हुए देवघर पहुंची। यहां से राहुल गांधी धनबाद पहुंचे। जनता को संबोधित करने के बाद 4 फरवरी को राहुल गांधी बोकारो के रास्ते रामगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया। सोमवार की सुबह आठ बजे उनकी यात्रा शुरू हुई। रांची के शहीद मैदान में लोगों को संबोधित करने के बाद खूंटी पहुंचे। यहां रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार की सुबह यात्रा प्रारंभ करेंगे। फिर सिमडेगा में लोगों से मिलते हुए ओडिशा में प्रवेश करेंगे।