Movie prime

Ranchi:10 दिवसीय नमो क्रिकेट कैंप का आयोजन, 200 बच्चों ने दिया आवेदन

 

रांची में क्रिकेट की अपार संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सांसद संजय सेठ के द्वारा नमो क्रिकेट कैप का 10 दिवसीय आयोजन किया जा रहा है । क्रिकेट में संभावनाओं को थोड़ा सा तराश कर और बेहतर किया जा सकता है। रांची ने क्रिकेट जगत को महेंद्र सिंह धोनी जैसे सितारे दिए भविष्य में कई महेंद्र सिंह धोनी रांची में है, जिसे मनोबल बढ़ाने और बेहतर प्रशिक्षण की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से 1 जून से 10 जून 2023 तक शारदा ग्लोबल स्कूल बुकरू (कांके) में 10 दिवसीय नमो क्रिकेट कैप  का आयोजन किया गया है। इस क्रिकेट कैंप का संचालन बिहार झारखंड के भूतपूर्व रणजी खिलाडी प्रदीप खन्ना के मार्गदर्शन में संपन्न होगा। यहां बच्चों को क्रिकेट के बेहतर गुर सिखाये जाएंगे। इस क्रिकेट कैप में नवोदित अंडर  17 क्रिकेटरो को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

 खेल के संयोजक संजय पोद्दार ने बताया अभी तक रांची के विभिन्न स्कूलों से 200 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इसी के निमित्त 28 जून को शारदा ग्लोबल स्कूल बुकरू कांके में सभी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बच्चों का ट्राइल आयोजित की गई है। सभी बच्चों को सुबह 7:30 बजे रिपोर्टिंग करनी है। प्रातः 8:00 बजे से ट्राइल प्रारंभ होगी। ट्रायल के आधार पर 50 बच्चों का चयन किया जाएगा।  प्रशिक्षण में भाग लेने वाले खिलाडियों की उम्र सीमा 15 से 17 वर्ष निर्धारित की गई है। प्रयास  किया गया है कि रांची के हर एक स्कूल एवं हर एक क्षेत्र के बच्चे आ सके। यह प्रशिक्षण सुबह 7:00 बजे से 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस प्रशिक्षण शिविर में झारखंड के कई नामी गामी खिलाड़ियों द्वारा भी बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सांसद सेठ ने कहा यह तो अभी शुरुआत है। आगे भी जरूरत के मुताबिक इस तरह के प्रशिक्षण हर क्षेत्रों में दिए जाएंगे।