रांची: एटीएस ने गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को 6 दिनों के लिए रिमांड पर लिया

मुंबई से गिरफ्तार किये गये गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को एटीएस 6 दिनों की रिमांड पर लेकर तक पूछताछ करेगी। इसके लिए एटीएस ने कोर्ट में आवेदन दिया था। रांची एटीएस के स्पेशल कोर्ट में एटीएस ने रिमांड पीटिशन दाखिल कर अमन श्रीवास्तव की 15 दिनों की रिमांड में देने की इजाजत मांगी थी. लेकिन कोर्ट ने एटीएस को 6 दिनों की ही रिमांड की मंजूरी दी है। अमन श्रीवास्तव की ओर से अधिवक्ता विश्वजीत मुखर्जी ने कोर्ट में बहस की. उन्होंने एटीएस द्वारा 15 दिनों की रिमांड मांगे जाने का पुरजोर विरोध किया।
झारखंड एटीएस ने मुंबई से किया था गिरफ्तार
छह जिलों की पुलिस के लिए चुनौती बना गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को झारखंड एटीएस ने मुंबई से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद अमन श्रीवास्तव को बीते बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मुंबई से रांची लाया गया था। गुरुवार को गिरफ्तार कर रांची के सिविल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेज दिया गया। वहीं अमन श्रीवास्तव को जब कोर्ट लाया गया, उस दौरान सिविल कोर्ट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी।