Movie prime

Ranchi: मोती महल होटल में आ'ग लगने से लाखों के नुकसान, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

रांची के क्लब रोड में होटल मोती महल में आग लग गयी है। इससे होटल के कर्मचारी और आसपास के दुकानदार दहशत में हैं। आग लगने की सूचना पुलिस को मिलने के बाद फायर बिग्रेड की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गयी है। खबर लिखे जाने तक आग को फायर बिग्रेड की टीम ने बुझा दिया था। लेकिन इस बीच होटल को लाखों का नुकसान होने की खबर है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि फायर बिग्रेड की टीम को आग बुझाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वहीं आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले की पड़ताल कर रही है। पहली नजर में मामला शॉर्ट सर्किट से गड़बड़ी का मालूम पड़ता है। आग लगने से होटल को हुए सही नुकसान का आकलन किया जा रहा है।