Movie prime

RANCHI: राजधानी समेत पूरे राज्य में गर्मी का सितम जारी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

RANCHI: राजधानी समेत पूरे राज्य में गर्मी का सितम जारी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में इन दिनों गर्मी का सितम जारी है, लोग गर्मी से बेहाल है। वहीं गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। जहां तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। राजधानी रांची समेत सभी जिलों में लू चल रही है। ऐसे में लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया हैं। लोग धूप से बचने के लिए तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी में 23 मई से कई स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश का अनुमान है। उसके बाद तापमान थोड़ा मिल सकता है । 25 मई से राजधानी और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। हवा की गति सामान्य से अधिक हो सकती है।

जमशेदपुर और डाल्टनगंज में 45 डिग्री पार

तापमान की बात करें तो सबसे अधिक तापमान वाला जिला जमशेदपुर और डाल्टनगंज में 45 डिग्री सेसि. रिकॉर्ड किया है। रांची,खूंटी, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहेबगंज में सबसे कम तापमान 40 डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया है। वहीं बाकि जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया है। गढ़वा, पलामू, चतरा में 45 डिग्री सेसि है। लातेहार, हजारीबाग, प.सिंहभूम, पू.सिंहभूम, सरायकेला, बोकारो, गिरिडीह में 43डिग्री सेसि है । लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रामगढ़, देवघर, धनबाद,जामताड़ा में 42 डिग्री सेसि है। कोडरमा में 44 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।