Movie prime

Ranchi: धुर्वा डैम में बड़ा हादसा, नहाने के दौरान डूबे दो बच्चे, तलाश जारी

राजधानी रांची के धुर्वा डैम में दो बच्चों के डूबने की खबर आ रही है। सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोर बच्चों को डैम के अंदर ढूंढने में जुट गए हैं। जानकारी के मुताबिक नहाने के दौरान दोनों बच्चे डूबे हैं। दोनों नहाने के दौरान डैम में बने खतरे के निशान को पार कर गए थे। इसी दौरान दोनों बच्चे डूब गए। सूचना मिलते ही स्थानीय नगड़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है। बच्चों की तलाशी जारी है।