Movie prime

Ranchi: राष्ट्रपति के झारखंड दौरे को लेकर एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक किया गया मॉक ड्रिल, तैयारियां पूरी

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। वहीं तीन दिनों का रूट प्लान तैयार कर लिया गया है। सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। आगमन को लेकर भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से राजभवन के बीच मंगलवार को मॉक ड्रिल किया गया। इस मौके पर एसपी ट्रैफिक, ट्रैफिक डीएसपी समेत पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारी मॉक ड्रिल में शामिल हुए। इस दौरान एयरपोर्ट से राजभवन के बीच ट्रैफिक को रोक कर रखा गया। इस दौरान सेना के 10 बुलेट बाइक की टीम भी मॉक ड्रिल में शामिल थे।

बता दें कि 24 मई बुधवार को रांची पहुंचेंगी। वे यहां 26 मई तक रहेंगी। वहीं, राष्ट्रपति के झारखंड आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसके साथ ही उनके आगमन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विशेष विमान से दिल्ली से सीधे देवघर पहुंचेंगी। इसके बाद बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी। वहीं, सुरक्षा की दृष्टिकोण से 24 मई को वैद्यनाथ मंदिर में सुबह 6 बजे से 10.30 बजे तक आम श्रद्धालुओं के पूजन व दर्शन पर रोक रहेगी। जिसके बाद वे देवघर एयरपोर्ट से रांची के लिए रवाना होंगी। इधर, आज राष्ट्रपति के रांची 

डीसी, एसएसपी ने तैयारियों का लिया जायजा

इधर, रांची के धुर्वा में झारखंड हाईकोर्ट के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन समारोह लेकर सभी तैयारी अंतिम चरण में है। जिसका उद्घाटन 24 मई बुधवार को शाम 5 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया जाएगा। वहीं, समारोह को लेकर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा एवं एसएसपी किशोर कौशल ने न्यू बिल्डिंग हाईकोर्ट में कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। वहीं, राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर IIIT के लिए ड्राई रन 3:00 बजे राजभवन से शुरू होगा। इसके बाद न्यू बिल्डिंग हाई कोर्ट में स्टेज रिहर्सल शाम 5:00 बजे से शुरू होगा।