Ranchi: भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल समेत कई नेताओं ने अर्पित की श्रद्धा सुमन
Updated: Jun 9, 2023, 14:38 IST

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को रांची के कोकर स्थित समाधि स्थल पहुंचकर राज्यपाल पी राधाकृष्णन,भाजपा के प्रदेश प्रभारी सह सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश, राज्य वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव समेत अन्य गणमान्य ने श्रद्धा सुमन अर्पित की। बताते चलें कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की आज 123वीं शहादत दिवस है रांची के जेल में अंग्रेजों द्वारा कैद कर रखे जाने व यातनाओं को झेलने के बाद धरती आबा आज ही के दिन शहीद हो गए थे। झामुमो नेता लोबिन हेंब्रम, भाजपा के संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, रांची विधायक सीपी सिंह व अन्य नेताओं ने भी समाधि स्थल पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित की।