Movie prime

Ranchi: जैप-वन ग्राउंड में पुलिस संस्मरण दिवस मनाया गया, शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

राजधानी रांची के डोरंडा के जैप-वन ग्राउंड में आज शनिवार को पुलिस संस्मरण दिवस मनाया गया। इस दौरान राज्य और देश की  रक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान करने वाले वीर शहीद जवानों याद किया गया और उन्हे श्रद्धांजलि दी। जैप वन ग्राउंड में डीजीपी अजय कुमार सिंह सहित कई पुलिस अधिकारियों ने शहीद जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया।

 जैप ग्राउंड, पुलिस लाइन और सीआरपीएफ कैंप सहित कई स्थानों पर पुलिस अधिकारियों और जवानों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। जैप वन ग्राउंड में डीजीपी अजय कुमार सिंह सहित तमाम पुलिस अधिकारियों ने एक साल के भीतर देश की रक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान करने वाले शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया। इस मौके पर डीजीपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि शहीद होने वाले सपुलिसकर्मी हमेशा ही कर्तव्यपथ पर बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं। इस वर्ष देश के पारा मिलिट्री फोर्स तथा विभिन्न राज्यों की पुलिस बल के कुल 188 ( एक सौ अठासी) पदाधिकारी एवं जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति को प्राप्त हुए हैं, जिसमें झारखण्ड राज्य के पु.अ.नि. अमित कुमार तिवारी, झारखण्ड जगुआर तथा आरक्षी 2787 गौतम कुमार, झारखण्ड जगुआर ने दिनांक 14.08.2023 को उग्रवाद विरोधी अभियान के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी है।

News Hub