Movie prime

Ranchi: तीन दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति पहुंची रांची, आज शाम में करेंगी न्याय की बुलंद इमारत का लोकर्पण

 

 

Ranchi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड के तीन दिवसीय दौरे रांची पहुंची।  एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव वंदना डाडेल, सांसद संजय सेठ, डीजीपी समेत कई पदाधिकारी और नेता मौजूद थे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से निकलकर बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर और अलबर्ट एक्का चौक पर शहीद अलबर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद राजभवन पहुंची। बता दें कि शाम करीब 5 बजे झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इससे पहले तय कार्यक्रम के अनुसार देवघर एयरपोर्ट पहुंची। इस दौरान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, झारखंड के कृषि, पशुपालन, सहकारिता विभाग के मंत्री बादल पत्रलेख, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, संथाल परगना के डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल, देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री, एसपी सुभाष चंद्र जाट के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर राष्ट्रपति का स्वागत किया। 

 

भारत की यह चौथी राष्ट्रपति हैं, जो बाबा के दरबार में पूजा की है। देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद, प्रणब मुखर्जी, रामनाथ कोविंद पद पर रहते हुए बाबा की पूजा-अर्चना कर चुके हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बाबा मंदिर में षोड्शोपचार विधि से पूजा अर्चना कर देश की एकता, अखण्डता, सुख समृद्धि, खुशहाली की कामना बाबा बैद्यनाथ से की। पूजा के उपरांत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मंदिर श्राईन बोर्ड की तरफ से अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह समर्पित कर अभिनंदन किया गया। मालूम हो कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 मई को खूंटी में महिला समूह के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इसी दिन शाम 4 बजे नामकुम IIIT के कान्वोकेशन में हिस्सा लेंगी। 26 मई को सुबह 11 बजे दिल्ली रवाना होंगी हों।