Movie prime

Ranchi: राजधानी में चिलचिलाती गर्मी के बीच हुई बारिश, लोगों को मिली राहत

राजधानी  रांची समेत झारखंड के कई जिलों में चिलचिलाती गर्मी के बीच हुई बारिश के बाद पूरा मौसम सुहाना हो गया है। तेज गरज के साथ बारिश हुई है। इससे मौसम में नमी आ गई है। तापमान में काफी कमी आयी है। एक तरफ जहां दो दिन पहले सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री के पास था नहीं आज बारिश के बाद तापमान 30 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। हालांकि एक बात तो है इस बारिश के बाद भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है।

कब तक रहेगा मौसम का यह हाल
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार 10 मई को भी राजधानी समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। वहीं 11 और 12 मई को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। जिससे पूरे राज्य के तापमान में कमी आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी। यलो अलर्ट जारी करते हुए बताया गया कि इस दौरान 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहेगी।