Movie prime

Ranchi: रिम्स के कैदी वार्ड की सुरक्षा में सेंध, पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार

सूबे के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स के कैदी वार्ड की सुरक्षा में बार-बार सेंध लग रही है। इसी दौरान आज मंगलवार सुबह रिम्स के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर एक सूरज मुंडा नाम का एक कैदी फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद रिम्स में अफरा तफरी मच गयी। बरियातू पुलिस फरार कैदी की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को जानकारी मिली है कि सूरज मुंडा 31 अक्टूबर की अहले सुबह दो से तीन बजे के बीच फरार हुआ है। डेढ़ माह में यह दूसरी घटना है जब रिम्स के कैदी वार्ड से कैदी फरार हुआ है। इससे पहले 12 सितंबर रिम्स अस्पताल में इलाजरत वशीर नाम का कैदी हथकड़ी सहित फरार हो गया था।

मिली जामकारी के अनुसार जेल में बंद होने के बाद सूरज मुंडा की हरकतें मानसिक रोगियों जैसी हो गई थी। उसे जेल के डॉक्टर की सलाह के बाद बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से रांची के रिम्स अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया था। 10 अक्टूबर से ही सूरज मुंडा रिम्स अस्पताल में इलाजरत था. इसी बीच मौका पाकर वह फरार हो गया।