Ranchi: राज्य में मौसम ने ली करवट, छाने लगा कोहरा, जानिये महापर्व छठ में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रांची समेत कई जिलों में सोमवार सुबह के समय कोहरा दिखा। वहीं, सुबह बादल छाए रहे, हालांकि मौसम केंद्र के अनुसार बारिश का आसार न के बराबर है। लेकिन, रांची के अलावा अन्य जिलों में भी आने वाले दो-तीन दिनों तक बादल छाए रहेंगे और इस दौरान अच्छी खासी ठंड बढ़ने के भी आसार हैं। दिवाली के साथ ठंड भी अपना असर दिखाने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 5 दिनों में आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। वहीं तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। 17 नवंबर से नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हो रही है। इस दौरान ठंड बढ़ सकती है। 17 नवंबर को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री, वहीं 18 नवंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री, 19 नवंबर को तापमान 16 डिग्री, तो 20 नवंबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक हो सकता है। बीते कल नामकुम में सबसे कम टेम्परेचर 13.4 डिग्री दर्ज किया गया था। ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। अभिषेक आनंद ने बताया कि 13 और 14 नवंबर को राजधानी रांची समेत खूंटी, सिमडेगा व सरायकेला खरसावां में आंशिक बादल छाए रहेंगे तो वहीं अन्य जिलों में आसमान साफ रहेगा. 15 व 16 नवंबर को पूरे राज्य में आंशिक बादल छाए रहेंगे। हालांकि, इस दौरान बारिश के कोई असर नजर नहीं आ रहे हैं और गर्जन की भी कोई चेतावनी नहीं है।
शहरों में कुछ ऐसा रहा तापमान
वहीं, पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे कम न्यूनतम तापमान चतरा का 14.8 डिग्री रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा धनबाद का 15.4 डिग्री, गढ़वा 17.6 डिग्री, गिरिडीह 17.5 डिग्री, गोड्डा 17 डिग्री,गुमला 16.3 डिग्री, पलामू 17.9 डिग्री,रांची 15.1 डिग्री ,जमशेदपुर 17 डिग्री, लातेहार 15.1 डिग्री व देवघर 16.8 डिग्री दर्ज की गई।