रांची : केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने जारी की अधिसूचना
Jul 19, 2024, 18:25 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल यानी 20 जुलाई को झारखंड आयेंगे। कल राजधानी रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में झारखंड भाजपा की एक दिवसीय विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति बैठक में गृह मंत्री सम्मिलित होंगे। इस कार्यक्रम में भाजपा के कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। वहीं कार्यक्रम के मद्देनज़र, रांची ट्रैफिक पुलिस ने पार्किंग व्यवस्था को लेकर अधिसूचना जारी की है।