Ranchi: महिला ने सदर अस्पताल के तीसरे तल्ले से लगायी छलांग, RIMS रेफर, जांच में जुटी पुलिस
Oct 17, 2023, 12:21 IST

राजधानी रांची के सदर हॉस्पिटल में एक महिला ने तीसरे तल्ले से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। महिला को आनन फानन में सदर हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी छानबीन में जुट गई है। महिला की अब तक पहचान भी सार्वजनिक नहीं हो पाई है।