Movie prime

किसान के बेटे ने बढ़ाया झारखंड का मान, रांची के कुश प्रभात का इसरो में चयन

रांची के बुढ़मू प्रखंड निवासी कुश प्रभात कुमार साहू ने अपने कड़े परिश्रम और संकल्प के बल पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में सहायक पद हासिल किया है। पूरे देश में हुई इस परीक्षा में उन्होंने 44वीं ऑल इंडिया रैंक प्राप्त की, जिससे उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

कुश प्रभात के पिता राम प्रसाद साहू किसान हैं, जबकि माता कालेश्वरी देवी गृहिणी हैं। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपने बेटे की शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी। कुश ने वर्ष 2013 में ओडिशा स्थित सेंचुरियन यूनिवर्सिटी से बी-टेक में दाखिला लिया। इसी दौरान उन्होंने चंद्रयान और मंगलयान अभियानों के बारे में जाना, जिससे उनके मन में इसरो में काम करने की प्रेरणा जगी।

बी-टेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद कुश ने रांची लौटकर इसरो की परीक्षा की तैयारी शुरू की। उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने प्रतिष्ठित इसरो में अपनी जगह पक्की कर ली। कुश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने मामा नरेश साहू और राजेश साहू को भी दिया, जिन्होंने उनकी तैयारी में पूरा सहयोग किया।