Movie prime

Sahibganj: 1000 करोड़ के अवैध पत्थर खनन मामले में आरोपी दाहू यादव का भाई गिरफ्तार

साहिबगंज में हुए 1000 करोड़ के अवैध  खनन घोटाले में जिप उपाध्यक्ष सुनील यादव को भी ईडी ने अभियुक्त बनाया है। शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे तीन थाना की पुलिस ने घर पर छापेमारी कर उसकी गिरफ्तारी की है। बता दें कि दाहू यादव का पिता पशुपति यादव को ईडी ने गिरफ्तार कर चुकी है और वह रांची जेल में है। बता दें कि दाहु यादव और उसके भाई सुनील यादव ईडी के फरार आरोपी थे जिनकी गिरफ्तारी के लिए कई बार प्रयास किया गया था, लेकिन हर बार ये लोग पुलिस को चकमा देने में सफल रहे। कल पुलिस को सूचना मिली जिसके बाद यह गिरफ्तारी हुई।

पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने भी दाहू यादव की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज करते हुए ईडी के समक्ष समर्पण होने का आदेश दिया था. इसके बाद ही साहिबगंज पुलिस द्वारा यह गिरफ्तारी हुई हैं। जिसमें मुफ्फसिल थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश, नगर थाना से एस आई जगन्नाथ पान, जिरवाबाड़ी ओ पी प्रभारी चिरंजीत प्रसाद के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल शामिल रहे। पूर्व में ईडी कोर्ट के आदेश पर दाहू यादव की कुर्की जब्ती भी पुलिस द्वारा की गई थी। इसके बावजूद भी दाहू यादव और सुनील यादव फरार चल रहा थे। संभवत: सुनील यादव को जिला पुलिस प्रशासन ईडी को सौंप सकती है।