Movie prime

चतरा : ढाई करोड़ की अफीम और हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

चतरा जिले के गिद्धौर थाना पुलिस ने तकरीबन ढाई करोड़ रुपये की अफीम और हेरोइन के साथ दो तस्करों गिरफ्तार किया है। दरअसल पुलिस बल चेक नाका पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान तस्करों को अफीम के साथ पकड़ा गया। गिरफ्तार तस्कर का नाम राजेंद्र दांगी है। राजेंद्र की निशानदेही पर पुलिस ने करोड़ रुपये के हेरोइन और अफीम भी बरामद किया और एक अन्य आरोपी, ललन दांगी को भी गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी गिद्धौर थाना क्षेत्र के पांडेय टोला का रहने वाला है। आरोपी के निशानदेही पर 44.895 ग्राम अफीम, 25 ग्राम हेरोइन, अल्टो कार (jh-02bb-8865) और एक स्कूटी पुलिस ने बरामद किया है। 

बरामद अफीम का बाजार मूल्य करीब सवा दो करोड़ रुपये और हेरोइन का बाजार मूल्य पांच लाख रुपये बताया गया है। पुलिस के अनुसार बीते गुरुवार को सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में गिद्धौर थाना क्षेत्र स्थित अन्तरजिला चेकनाका बलबल में एन्टी क्राईम चेकिंग व वाहन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान अवैध अफीम के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा गया।

जिसके निशानदेही पर पाण्डेय टोला राजेन्द्र दांगी के घर से भी अवैध अफीम एवं हिरोईन बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ गिद्धौर थाना (कांड संख्या-22 / 2024) में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को पूछताछ में अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी मिली है। जिसकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही है।