Movie prime

कौन हैं आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल, जानें

लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज़ हो चुका है। वहीं झारखंड में पहले चरण(देश का चौथा चरण) का मतदान 13 मई को होना है। ऐसे में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव, संजीव लाल के नौकर के घर से तकरीबन 30 करोड़ बरामद किया है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर संजीव लाल हैं कौन ?

प्रशासनिक सेवा का अधिकारी है संजीव लाल
दरअसल, संजीव लाल झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी है। पिछले चार साल से वह मंत्री आलमगीर आलम निजी सचिव हैं। इससे पहले वह मंत्री रहे सीपी सिंह के निजी सचिव भी रह चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इससे पूर्व वह रांची के शहर अंचल के सीओ (अंचल अधिकारी) भी थे। संजीव लाल ऐसा व्यक्ति है, जो किसी की भी सरकार रही हो, वह झारखंड में अब तक कई मंत्रियों के साथ काम कर चुका हैं। संजीव लाल ने रांची के अलग-अलग इलाकों में अपने परिचितों और करीबियों के नाम पर कई प्रॉपर्टी भी खरीदी है। साथ ही उन्होंने झारखंड के बाहर भी करोड़ों का निवेश किया है।

आलमगीर आलम का बयान
ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने मीडिया से मुखातिब होते हुये कहा कि, प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी का उनसे कोई लेना-देना नहीं है। साथ ही उनके निजी सचिव सरकारी मुलाजिम है और पहले भी दो मंत्रियों के पीएस रह चुके हैं। प्रवर्तन निदेशालय की जांच में जो आएगा देखेंगे।