Movie prime

झारखंड का 23 वां स्थापना दिवस आज, हेमन्त सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पर किया माल्यार्पण

 

झारखंड आज अपना 23 वां स्थापना दिवस मना रहा है. रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में स्थापना दिवस को लेकर कार्यक्रम रखा गया है. वहीं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कोकर स्थित बिरसा मुंडा समाधि स्थल में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल में प्रतिमा पर माल्यार्पण श्रद्धा सुमन  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अर्पित किया ! - First Report Live

वैसे जानकारी के अनुसार स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2:00 बजे होगी. इस दौरान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित झारखंड सरकार के तमाम मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे. देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक आज राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री कई योजनाओं और पॉलिसी का शुभारंभ करेंगे. लांच होने वाली पॉलिसी में झारखण्ड स्टार्ट-अप पॉलिसी, 2023, झारखण्ड MSME प्रमोशन पॉलिसी, 2023, झारखण्ड निर्यात पॉलिसी, 2023 और झारखण्ड आईटी, डाटा सेंटर तथा बीपीओ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पॉलिसी, 2023 शामिल हैं. वहीं अबुआ आवास योजना और मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना शुरू की जाएगी.