बेंगलुरु में एयरो इंडिया शो का भव्य आगाज, भारत के रक्षा क्षेत्र की ताकत का प्रदर्शन

बेंगलुरु में आज एशिया के सबसे बड़े एयरो इंडिया शो का भव्य शुभारंभ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया। इस प्रतिष्ठित एयर शो में दुनिया भर के 90 देश भाग ले रहे हैं, जबकि रक्षा क्षेत्र से जुड़े 900 से अधिक प्रदर्शक अपनी नवीनतम तकनीकों का प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय सेना भी इस शो में अपनी आधुनिक रक्षा क्षमताओं का प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सीडीएस अनिल चौहान, वायु सेना प्रमुख अमरप्रीत सिंह, नौसेना प्रमुख दिनेश कुमार त्रिपाठी, सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी सहित कई देशों के प्रतिनिधि और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Watch live: Aerial Display on Day 2 at #AeroIndia2025 #FlyingDisplay
— Aero India (@AeroIndiashow) February 11, 2025
Experience the power, precision, and agility as the skies come alive with breathtaking aerial displays! Stay tuned for an electrifying showcase of cutting-edge aviation.
https://t.co/Q02lmGbdB0

रक्षा क्षेत्र में भारत की मजबूती का संदेश
रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने इस आयोजन को गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में भारत ने रक्षा क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्रालय ने वर्ष 2025 को "इयर्स ऑफ रिफॉर्म" घोषित किया है, जो केवल एक घोषणा नहीं, बल्कि रक्षा क्षेत्र में सुधार के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए सैन्य बलों, रक्षा विशेषज्ञों और उद्योग जगत के प्रमुख हितधारकों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। सरकार का लक्ष्य है कि भारत रक्षा उत्पादन और निर्यात के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने। घरेलू रक्षा उत्पादन सवा लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है, जबकि भारत का रक्षा निर्यात 21,000 करोड़ रुपये को पार कर चुका है।
तेजी से बढ़ रहा भारत का रक्षा उत्पादन
संजय सेठ ने बताया कि पिछले दो वर्षों में भारत ने रक्षा क्षेत्र में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। अब भारत में ही अत्याधुनिक एस्ट्रा मिसाइल, नई पीढ़ी की आकाश मिसाइल, स्वायत्त पानी के अंदर चलने वाले वाहन, मानव रहित सतह पोत, पिनाका गाइडेड रॉकेट जैसे हाई-टेक रक्षा उपकरणों का निर्माण हो रहा है।
उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भारत रक्षा क्षेत्र में और तेज गति से प्रगति करेगा। मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत देश रक्षा उत्पादन में वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान बना रहा है। एयरो इंडिया शो भारत की इसी शक्ति और क्षमता का साक्षी बन रहा है।