CM नीतीश के विवादित बयान पर अब अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने जताया विरोध, कहा- 'महिला लड़े बिहार सीएम का चुनाव'

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के विवादित बयान की चर्चा देश ही नहीं विदेशों में भी होने लगी है। दअरसल, अब यह मामला भारत की सीमा लांघते हुए विदेश जा पहुंचा है। हॉलीवुड सिंगर मैरी मिलबेन ने नीतीश कुमार को फटकारते हुए भारतीय जनता पार्टी से खास अपील की है। अफ्रीकी-अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका मैरी मिलबेन ने एक साहसी महिला से आगे बढ़ने और बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करने का आग्रह किया है। इतना ही मिलबेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से बिहार में नेतृत्व करने के लिए एक महिला को सशक्त बनाने का भी अनुरोध किया।
एक्स पर पोस्ट कर Mary Millben ने जाहिर किया गुस्सा
Mary Millben ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘नीतीश कुमार जी के कमेंट्स के बाद, मेरा मानना है कि एक साहसी महिला को आगे आकर बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करनी चाहिए। अगर मैं भारत की नागरिक होती, तो मैं बिहार जाती और मुख्यमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ती। भाजपा को एक महिला को बिहार में नेतृत्व करने के लिए सशक्त बनाना चाहिए। यह महिला सशक्तिकरण और प्रतिक्रिया में विकास की सच्ची भावना होगी। या बिहार, जैसा शाहरुख ने जवान में चेतावनी दी थी, ‘वोट’ करें और बदलाव लाएं।’
Brothers and sisters of India, Namaste 🙏🏾
— Mary Millben (@MaryMillben) November 8, 2023
The 2024 election season has commenced across the world, here in America and certainly in India. Election seasons present an opportunity for change, to put an end to outdated policies and non progressive people, replaced with voices and… pic.twitter.com/yaetjrhgqk
अपमानजनक भाषा का किया इस्तेमाल
बिहार के मुख्यमंत्री ने मंगलवार को राज्य विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण में शिक्षा और महिलाओं की भूमिका समझाने के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। नीतीश कुमार बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान बोल रहे थे। जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए लड़कियों की शिक्षा की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने गलत टिप्पणी की। अपनी टिप्पणी पर हंगामा मचता देख नीतीश कुमार ने बुधवार को माफी मांगी और कहा कि वह अपने शब्द वापस ले रहे हैं।