भ्रम और झूठ का जाल बुन रहे हैं अरविंद केजरीवाल: वीरेन्द्र सचदेवा
Oct 18, 2024, 21:32 IST

सचदेवा ने आरोप लगाया कि अपनी असफलताओं और भारी एंटी इनकमबेंसी के साथ चुनाव 2025 की ओर बढ़ते केजरीवाल अब झूठी बातें कर रहे हैं कि भाजपा ने उनकी जय भीम, फरिश्ता जैसी योजनाओं को रुकवा दिया, जो पूरी तरह से गलत है। यह उनकी चुनावी हार से उपजी हताशा को दर्शाता है।
सचदेवा ने चुनौती देते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल और आतिशी मार्लेना किसी एक समाज कल्याण योजना की फाइल दिखाएं, जिसमें उन्होंने प्रशासनिक प्रक्रिया का पालन किया हो और जिसे भाजपा ने रोका हो। यदि ऐसा नहीं है, तो उन्हें दिल्ली की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
