अशोक चौधरी ने कहा- पुल और पुलिया में फर्क होता है, तेजस्वी को नहीं पता, रोड बनाने में होगा AI तकनीक को इस्तेमाल

बिहार में लगातार पुल गिरने की घटनाओं पर ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा पुल और पुलिया में फर्क होता है, ये बातें उनको पता नहीं है। ग्रामीण कार्य विभाग से संबंधित तीन पुल गिरे हैं, बाकी पुलिया है। जिसमें अररिया का वीडियो काफी वायरल हुआ था।
जो पुल गिरे हैं वह निर्माणाधीन था। हमने पब्लिक के लिए नहीं खोला था। नेता प्रतिपक्ष भयावह दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। नीतीश कुमार ने दो लाख पुल-पुलिया बनाए हैं। जिसमें से कोई भी नहीं गिरा है। तेजस्वी यादव देश में बिहार की छवि खराब कर रहे हैं। आप इस विभाग में थे। तेजस्वी पर निशाना साधते हुए उन्होंने पूछा कि आपने क्यों नहीं जांच कराया। आपने क्या किया है, ये बताना चाहिए।

अशोक चौधरी ने आगे कहा कि रोड बनाने में AI तकनीक को इस्तेमाल होगा। मॉनिटरिंग में इसे प्रयोग करेंगे। देखा जा रहा है कि पांच साल होते ही सड़कें टूट जा रही है। पांच साल तक मेंटेनेंस करते हैं। 10 हजार किलोमीटर सड़क का टेंडर होने वाला है। 12 हजार किलोमीटर मेंटेनेंस का टेंडर होगा। इसके अलावा 900 पुल निर्माण का टेंडर भी होगा। लोकसभा चुनाव में रोड और पुल निर्माण को लेकर कई जगह वोट का बहिष्कार किया गया। वैसे रोड और पुल का निर्माण हो रहा है।
सीएम नीतीश कुमार ने पुल गिरने के बाद जांच के आदेश दिए। पुल का हेल्थ कार्ड बनाने का निर्णय लिया है। सभी विभाग को निर्देश दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के ऑब्जर्वेशन का स्वागत करते हैं। सुप्रीम कोर्ट जो सोचता है, वो सीएम 25 दिन पहले ही कर चुके हैं।
अशोक चौधरी ने आगे कहा कि रोड बनाने में AI तकनीक को इस्तेमाल होगा। मॉनिटरिंग में इसे प्रयोग करेंगे। देखा जा रहा है कि पांच साल होते ही सड़कें टूट जा रही है। पांच साल तक मेंटेनेंस करते हैं। विभाग पूरी तरह से पारदर्शी होगा। पुराने मंत्री ने अच्छे काम किए हैं। लापरवाही पर कार्रवाई भी हुई है। इसके लिए ACS को धन्यवाद देंगे।
IIT और NIT की टीम के साथ सर्वे कराया। गुणवत्ता में कमी थी। मंत्रिमंडल निगरानी विभाग से इस मामले में जांच कराई। पिछले 15 साल में मंत्रिमंडल निगरानी विभाग से जांच पहली बार हुआ है। हम क्वालिटी मेंटेन करना चाहते हैं।