भभुआ से चुनाव लड़ेंगे भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय, दिलीप जायसवाल से मुलाकात के बाद कही बड़ी बात

पवन सिंह और गुंजन सिंह के बाद एक और भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय चुनाव में अपनी किस्मत आजमाना चाह रहे है। रितेश पांडेय ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि वो भभुआ से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। आज पटना में उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से भी मुलाकात की है। जिसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि भाजपा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंनेकहा कि आप लोगों को जल्द ही सब पता चल जाएगा। भभुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी है। आगे जो भी होगा उसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा।
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का बयान, 'कानून अनुमति दे तो 24 घंटे में इस लॉरेंस बिश्नोई जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा'। इस पर रितेश पांडेय कहा कि क्या वो इस देश में नहीं रहते हैं। थोड़ा सोच समझकर जवाब देना चाहिए। वैसे जो भी अनैतिक कार्य करता है उसका नेटवर्क ध्वस्त होना ही चाहिए। किसी को कानून से ऊपर जाकर कानून हाथ में नहीं लेनी चाहिए।

बता दें, रितेश पांडेय ने 9 अक्टूबर को भभुआ में चुनावी दफ्तर भी खोला है। नवरात्र के मौके पर अपना नया गाना भी रिलीज किया है। जिसमें सैकड़ों समर्थक जुटे थे। हालांकि वो भाजपा से चुनाव लड़ेंगे या निर्दलीय इसपर कुछ स्पष्ट नहीं कहा। लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का संकेत जरूर दिया है।
भभुआ विधानसभा सीट से फिलहाल भरत बिंद विधायक हैं। 2020 के चुनाव में उन्होंने राजद के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रिंकी पांडेय को 10 हजार वोटों से हराया था। हालांकि अब भरत बिंद भाजपा के साथ आ गए हैं। ऐसे में अगर रितेश पांडेय भाजपा में शामिल होते हैं तो भभुआ सीट को लेकर पार्टी में आपसी टकराव दिख सकता है।