Movie prime

"CM नीतीश में दैवीय शक्ति, RK सिंह से बात नहीं हुई" दिलीप जायसवाल ने दिया बड़ा बयान

 

शुक्रवार को राजधानी पटना में स्थित जदयू कार्यालय में एनडीए का संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित किया गया। संयुक्त प्रेस वार्ता को जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, हम के प्रदेश अध्यक्ष,  रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया। इस दौरान जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि कल हम लोगों ने संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन का चौथा चरण पूरा कर लिया। हमने 30 जिलों में घूम कर कार्यकर्ताओं और आमजनों से मुलाकात की।

जिस तरह से लोगों की उपस्थिति हो रही है, उसके अनुसार हमलोग का संकल्प ‘2025, 225 फिर से नीतीश’ पूरा होता दिख रहा है। यह हमारे लिए शुभ संकेत है और हमलोगों को लगता है कि हमारा लक्ष्य 225 छोटा पड़ जायेगा। हमारे कार्यकर्त्ता आपस में समन्वय कर चट्टानी एकता के साथ गांव गांव तक हमारे संकल्प को पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा पांचवां चरण 27 फरवरी से शुरू होगा।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन का पांचवां चरण 27 फरवरी से शुरू होगा। 27 फरवरी को समस्तीपुर, 1 मार्च को मधेपुरा, 9 मार्च को शेखपुरा, 22 मार्च को मुंगेर, 23 मार्च को पूर्णिया और कटिहार, 29 मार्च को भागलपुर और नौगछिया और 30 मार्च को बांका में कार्यकर्ता सम्मेलन किया जायेगा। 30 मार्च को हमारे संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन का समापन होगा।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की काफी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि CM नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान बिहार में तीव्र गति से विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिलों में प्रगति यात्रा में जाते हैं और वहां वे जो भी घोषणाएँ करते हैं उसकी फाइल अधिकारी दो घंटे के अंदर तैयार कर लेते हैं। CM मेडिकल कॉलेज, औद्योगिक पार्क की घोषणा करते हैं और उसके लिए जमीन दे दी जाती है। यह CM की इक्षा शक्ति का ही कमाल है। मैंने ऐसा CM कभी नहीं देखा कि एक तरफ घोषणा करे और 24 घंटे के अंदर उसके लिए राशि भी आवंटित कर दी जाये।

इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि मैं तो आश्चर्यचकित हूं। प्रगति यात्रा के दौरान लोग जो सोचते हैं वह उन्हें मिल जाता है। यह कोई मामूली बात नहीं है, ऐसा लगता है कि CM नीतीश कुमार में दैवीय शक्ति आ गई है। कुछ तो है, उनके अंदर एकाएक कुछ दैवीय शक्ति तो है जिसके बाद उनके अंदर एक मजबूत इक्षा शक्ति हो गई है कि बिहार को विकसित राज्य बनायें। राज्य में आज के समय में 40 मेडिकल कॉलेज हो गया है। CM नीतीश कुमार एक तरफ प्रगति यात्रा में घोषणा करते हैं तो दूसरी तरफ कैबिनेट से उसकी स्वीकृति हो रही है। तुरंत राशि आवंटित की जा रही है।

News Hub