बिस्कोमान निदेशक मंडल चुनाव आज: सुनील सिंह और विशाल सिंह के बीच कड़ा मुकाबला

बिस्कोमान निदेशक मंडल का आज श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में चुनाव होना है। मतदान सुबह 8 बजे से लेकर 2 बजे तक होगा। 3 बजे तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। वोटों की गिनती भी एसके मेमोरियल में ही होगी। जिला प्रशासन की ओर से 10 मजिस्ट्रेट और 60 सहायक निर्वाचन पदाधिकारी की तैनाती की गई है। चुनाव में कुल 33 उम्मीदवार खड़े हैं, लेकिन टक्कर विशाल सिंह और सुनील कुमार सिंह के बीच होगी।
बिस्कोमान के निदेशक मंडल के चुनाव के लिए विशाल सिंह सहित लिस्ट में 16 उम्मीदवार हैं। इसमें सामान्य श्रेणी ग्रुप ‘ए’ में विशाल सिंह, विनय कुमार शाही, महेश राय, दिनेश सिंह, नवेंद्र झा, मनोज कुमार, जितेंद्र कुमार, धनंजय गुप्ता, अमानुल्लाह, अयोध्या प्रसाद चौधरी, सुरेश चंद्र सिंह व हरेंद्र नाथ सिंह चौधरी शामिल हैं। वहीं बिस्कोमान के पूर्व अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के गुट में खुद सुनील कुमार सिंह, वंदना सिंह, रमेश चंद्र चौबे, नेहा चौबे, विनय कुमार, रामकलेवर सिंह, रामविशुन सिंह, आदि शामिल हैं।

बिस्कोमान निदेशक पद के लिए विशाल सिंह और सुनील सिंह के बीच कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है। यह चुनाव काफी दिलचस्प हो गई हैं] क्योंकि दोनों ही अपनी जीत का दावा कर रहे है। विशाल सिंह ने दावा किया हैं कि उनके कार्यालय में एक साल में NCCF ने 5,968.96 करोड़ रुपए का टर्नओवर किया है और 182.25 करोड़ का कंपनी को मुनाफा हुआ है। जो कि अब तक का सबसे बड़ा मुनाफा है। उन्होंने कहा है कि अगर हमारे पैनल को लोगों का आशीर्वाद मिलता है तो हमारी टीम बिस्कोमान को फिर से जीवंत करेंगे और किसानों की भी फायदा मिलेगा। वहीं 21 सालों से बिस्कोमान के अध्यक्ष रहे सुनील सिंह ने चैलेंज किया है कि विशाल सिंह के पैनल को 35 वोट भी नहीं मिलेगा।
विशाल सिंह भोजपुर के रहने वाले है। बिस्कोमान के संस्थापक तपेश्वर सिंह के पोते हैं। विशाल सिंह के पिता अजीत सिंह भी लंबे समय तक सहकारिता क्षेत्र से जुड़े रहे और वह सांसद भी रह चुके हैं। विशाल की मां भी सांसद रह चुकी है। वर्तमान में विशाल सिंह भारतीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड के अध्यक्ष हैं। वह दो साल पहले ही NCCF के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए थे।