26/11 के आरोपी कसाब को फां*सी के तख्ते तक पहुंचाने वाले वकील को भाजपा ने दिया टिकट
Updated: Apr 27, 2024, 22:02 IST

गौरतलब है कि, मशहूर वकील उज्जवल निकम का नाम तब खूब उछला था, जब उन्होंने आतंकी अजमल कसाब को फांसी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उज्जवल निकम सरकारी वकील थे। निकम ने 26/11 हमले के अलावा गुलशन कुमार मर्डर केस, मुंबई बम ब्लास्ट केस एवं गेटवे ऑफ इंडिया ब्लास्ट जैसे कई केस लड़े हैं। महाराष्ट्र के जलगांव शहर के एक मराठा परिवार से ताल्लुक रखने वाले वकील निकम को अब भाजपा ने मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, कांग्रेस ने धारावी विधायक वर्षा गायकवाड़ को मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से मैदान में उतारा है। मुंबई में 20 मई को मतदान होना है।