Movie prime

झारखंड में होने वाले चुनाव के लिये भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज़ हो चुका है। झारखंड में चौथे चरण से मतदान होना है। ऐसे में झारखंड में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने 40 शीर्ष नेताओं की स्टार प्रचारक की सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत 40 नेताओं के नाम है। 

झारखंड में होने वाले चुनाव के लिये भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची