आज थम जाएगा चौथे चरण का चुनाव प्रचार, 13 को मतदान, कुल 55 उम्मीदवार मैदान में
May 11, 2024, 09:55 IST

दरअसल, चौथे चरण में 95 लाख 83 हजार 662 मतदाता 55 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। चौथे चरण में 51 पुरुष एवं 4 महिला उम्मीदवार हैं। वहीं मतदाताओं में 50 लाख 49656 पुरुष, 45 लाख 33 हजार 813 महिला एवं 193 थर्ड जेंडर शामिल हैं। इस चरण के लिए 9447 बूथ पर मतदान होगा। इस चरण में सबसे अधिक कैंडिडेट उजियारपुर संसदीय क्षेत्र में हैं। यहां से 13 उम्मीदवार मैदान में हैं। जबकि सबसे कम दरभंगा संसदीय क्षेत्र में हैं। यहां से 8 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 14 राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय दलों से हैं। जबकि 20 उम्मीदवार निबंधित दलों से और 21 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
वहीं, चुनाव आयोग ने 9447 बूथों में 4810 संवेदनशील बूथों से लाइव वेबकास्टिंग कराने की तैयारी की है। इस चरण में 43 मॉडल बूथ हैं। कुल बूथों में 1532 शहरी क्षेत्र में जबकि 7915 ग्रामीण क्षेत्र में हैं। 32 बूथ महिलाएं और 17 बूथ दिव्यांग संचालित करेंगे। इस चरण में प्रत्येक बूथ पर औसतन 1014 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस चरण में उजियारपुर में सबसे कम 17.48 लाख मतदाता तो सबसे अधिक बेगूसराय में 22 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

उधर, कुल 55 उम्मीदवारों में से बेगूसराय में 10, मुंगेर में 12, दरभंगा में 8, उजियारपुर में 13 और समस्तीपुर में 12 अपना भाग्य आजमा रहे है। इनमें चार महिलाएं भी है। लोजपा (र) से शांभवी कुमारी जो बिहार में जद(एकी) नेता व मंत्री अशोक चौधरी की बेटी है। राजद की अनिता देवी है। इनके पति बाहुबली अशोक महतो है। जागरूक जनता पार्टी की निक्की झा और निर्दलीय अमृता कुमारी है।