Movie prime

तेजस्वी को चिराग का जवाब- पिछली बार की तरह 2024 में भी खाता नहीं खुलेगा, ये लोग मुझे फंसाए थे

 

लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। लगातार सत्ता पक्ष और विपक्ष के तरफ से बयानों का सिलसिला चालू है. तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से एनडीए को आड़े हाथ लिया है। इसके साथ ही बिहार सरकार के सबसे उम्रदराज मंत्री को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है। तेजस्वी ने कहा कि इन्हीं लोगों ने तो हमपर केस करवाया था और आज जब हम बहार हैं तो इन्हें समस्या हो रही है। 

दरअसल, जदयू नेता और बिहार सरकार के मंत्री ने तेजस्वी यादव पर सवाल उठाते हुए कहा था कि जो जमानत पर घूम रहे हैं उसके बाद अब इसका तेजस्वी ने अपने ही तरीके से जवाब दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि यदि हमलोग जमानत पर घूम रहे हैं तो क्या समस्या हैं वहीं केस करवाए तो उसके बाद कोर्ट ने हमको जमानत दिया है। यही लोग ने फंसाया है। चार दिन पहले ये लोग क्या कह रहे थे। नीतीश जी क्या कह रहे थे,तो पहले उनको अपने नेता का बात सुनना चाहिए। 

एक ओर जहां विपक्ष सत्ता पक्ष पर आरक्षण को खत्म करने और संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेजस्वी यादव ने बड़ा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि, देश की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि अब बीजेपी वाले जनता को सांसद चुनने का मौका भी नहीं दे रहे हैं। उन्होंने सुरत कांड का उदाहरण देते हुए कहा कि, बीजेपी कई जगहों रप उम्मीदवारों को खरीद कर डरा धमका कर जीत रही है। बीजेपी संविधान को खत्म करना चाह रही है। भाजपा ने देश में अघोषित इमरजेंसी लगा दी है। जांच एजेंसियों का दुरुप्रयोग कियाा जा रहा है। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि, देश में इतना खतरनाक डिजाइन हो रखा है चंडीगढ़ में किस तरीके से जिताया गया, इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन वापस कर लिया गया। कन्नौज में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी का नामांकन रद्द कर दिया गया। यह बहुत ही खतरनाक चीज है और यह लोग तानाशाह है यह लोग जनता को अपना प्रतिनिधि चुने नहीं दे रहा है। 

 उधर,  उन्होंने चिराग पासवान को लेकर कहा कि वो कहते थे कि जो थोड़ा संपन दलित हैं उसको आरक्षण छोड़ देना चाहिए था तो अब वो क्यों नहीं छोड़ देते हैं। भाजपा के नेता बाबा साहब का संविधान बदल रहे हैं और चिराग पासवान कुछ नहीं बोल रहे हैं। तो हमें आआपसे नसीहत की जरूरत नहीं है। इसलिए हम उनकी बातों पर अधिक ध्यान नहीं देते हैं।