Movie prime

वोटिंग के दौरान गड़बड़ी, बगहा में पैसा बांटता शख्स गिरफ्तार, गोपालगंज से 4 लोग हिरासत में

 

बिहार में छठे चरण में 8 सीटों पर मतदान जारी है। इनसब के बीच कहीं-कहीं से गड़बड़ी के मामले भी सामने आ रहा है। वाल्मीकि नगर के बगहा में पुलिस ने एक शख्स को पैसा बांटने के आरोप में हिरासत में लिया है। पकड़ा गया आरोपी राजद प्रत्याशी का करीबी बताया जा रहा है। इधर गोपालगंज में बूथ पर भीड़ लगाने के आरोप में 4 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

दरअसल, वाल्मीकि नगर सीट में आने वाले बगहा से पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है। उस पर पैसा बांटने का आरोप है। पकड़ा गया शख्स अशोक शुक्ला चीनी मिल में काम करता है और राजद प्रत्याशी दीपक यादव का करीबी कहा जा रहा है। पटकौली पुलिस ने उसे पकड़ा है।

वहीं गोपालगंज में मतदान के दौरान बाधा पहुंचाने के आरोप में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर कुचायकोट थाना पुलिस ने कार्रवाई की। बूथ संख्या 113,117 और 128 बूथ पर भीड़ लगाने से पुलिस ने मना किया, इसके बावजूद कुछ लोग नहीं माने। इसे लेकर 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है।