Movie prime

सुबह 11 बजे तक बिहार की 5 सीटों पर कितनी हुई वोटिंग? सारण में सबसे अधिक, हाजीपुर में रफ्तार धीमी

 

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में बिहार की पांच सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस चरण में सारण, हाजीपुर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी लोकसभा सीट पर वोट डाले जा रहे हैं। सुबह 11 बजे तक 21.70% मतदान हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा सारण में  20.75% वोटिंग हुई है। सबसे कम 17.36% मतदान हाजीपुर में हुई है।  इसके अलावा मधुबनी में 22.37 %, मुजफ्फरपुर में 22.75%, सीतामढ़ी 20.70% मतदान हुई है।

शाम 6 बजे तक होने वाली इस वोटिंग में 95 लाख 11 हजार 186 वोटर्स हिस्सा ले रहे हैं। इसमें से 49 लाख 99 हजार 627 पुरुष, 45 लाख 11 हजार 259 महिला और 300 थर्ड जेंडर के वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

इसके लिए यहां 9 हजार 433 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें शहरी क्षेत्रों में 1214 और ग्रामीण इलाकों में 8219 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। पांचवें चरण में सबसे ज्यादा कुल 80 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 75 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं

वहीं,  सीतामढ़ी के डुमरा में पथ निर्माण विभाग के कार्यालय परिसर में बने मतदान केंद्र संख्या-174 पर अपनी पत्नी रीता ठाकुर के साथ  एनडीए प्रत्याशी देवेश चंद्र ठाकुर मतदान के लिए पहुंचे। उसी तरह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय अपने गांव कनपुरा पहुंचे जहां उन्होंने आम लोगों की तरह लाइन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मधुबनी के डीएम अरविंद कुमार वर्मा और एसपी सुशील कुमार ने अपना वोट डाल दिया है। मतदान करने के बाद निशान उन्होंने निशान भी दिखाया।