लोकसभा चुनाव में भाजपा को तगड़ा झटका, जयंत सिन्हा के बेटे ने कांग्रेस से हाथ मिलाया
May 13, 2024, 16:00 IST

लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान झारखंड में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल पूर्व केंद्रीय मंत्री सह हजारीबाग से भाजपा के वर्तमान सांसद यशवंत सिन्हा के पोते आशिर सिन्हा कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के दौरान आशिर सिन्हा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहणकी
गौरतलब है कि, हजारीबाग भाजपा सांसद जयंत सिन्हा का भाजपा ने इस बार टिकट काट दिया था। उनकी जगह हजारीबाग सदर के विधायक मनीष जायसवाल को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। इसके बाद से जयंत सिन्हा लगातार सक्रिय राजनीति से बाहर है। वही उनके पिता यशवंत सिन्हा लगातार भाजपा के खिलाफ मुखर है। वो कांग्रेस उम्मीदवार जेपी पटेल को अपना समर्थन दे चुके है। इस बीच उनके पोते के कांग्रेस ज्याइन करने के बाद हजारीबाग की पूरी राजनीति बदल गई है।
