Movie prime

Loksabha Polls 2024 : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने घोषणापत्र समिति का गठन किया

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने घोषणापत्र समिति का गठन किया है। समिति में कई ऐसे नेताओं के नाम भी शामिल हैं, जो हाल ही में दूसरे पार्टियों से भाजपा के खेमे में आये हैं। बताते चलें कि, इस घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष राजनाथ सिंह हैं और निर्मला सीतारमण को संयोजक बनाया गया है। 

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने घोषणापत्र समिति का गठन किया

27 सदस्य शामिल
इस समिति में अलग-अलग राज्यों से 27 सदस्यों को शामिल किया गया है। महाराष्ट्र से पीयूष गोयल को सह संयोजक बनाया गया है। वहीं, इसमें अर्जुन मुंडा, भूपेंन्द्र यादव, अर्जुनराम मेघवाल भी शामिल हैं। इसके अलावा इस समिति में कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को भी शामिल किया है। बिहार से रविशंकर प्रसाद और सुशील मोदी सदस्य बनाये गए। वहीं, ओपी धनखड़ और मनजिंदर सिंह सिरसा को भी इसमें शामिल किया गया है।