Movie prime

रामकृपाल ने कांग्रेस को याद दिलाया 60 साल पुराना शासनकाल, बोले- सिर्फ मुसलमानों के लिए काम करती है कांग्रेस

 

 लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। पक्ष विपक्ष एक दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। एक ओर जहां एनडीए का दावा है कि वह बिहार के 40 की 40 सीट पर चुनाव जितेंगे तो वहीं इंडिया गठबंधन का कहना है कि इस बार बिहार के सभी सीट जितने के साथ साथ केंद्र में भी उनकी सरकार होगी. इसी बीच भाजपा नेता और पाटलिपुत्रा से उम्मीदवार रामकृपाल यादव ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर निशाना साधा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने देश में 60 वर्षों तक केंद्र और राज्य में शासन किया है। इस दौरान लूट, आतंकवाद, नक्सली और भ्रष्टाचार से देश परेशान था।

पीएम मोदी ने भारत को इस समस्या से बाहर निकाला है। पीएम के कुशल नेतृत्व के कारण देश की अर्थव्यवस्था पांचवी स्थान पर पहुंचा है। कांग्रेस की चालाकी है देश के लोगों की कमाई को लूटना। सिर्फ मुसलमान को आम लोगों का हक देने की तैयारी में है कांग्रेस।

उन्होंने कहा कि, यह कांग्रेस की चालाकी है, वह देश के लोगों की कमाई को लूटना चाहती है। कांग्रेस सिर्फ मुसलमान को आम लोगों का हक देने की तैयारी में है। नरेंद्र मोदी की हर योजना गरीबों के विकास करने के लिए है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अल्पसंख्यकों को लाभ देने की बात कही थी। राजद को अगर हिम्मत है तो इस बात को खंडन करके दिखाएं। मोदी सरकार की हर योजना देश के सभी समुदाय और धर्म के लोगों के लिए है। 

रामकृपाल यादव ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी की सोच का समर्थन राजद कर रही है। यह दोनों पार्टियों मिलकर देश को बर्बाद करना चाहती है। भाजपा अपने काम सोच और नीति के बल पर जनता से वोट मांग रही है। 400 पार का लक्ष्य को कोई रोक नहीं सकती है बीजेपी बिल्कुल 400 पार होगा। लोगों की विरासत की कमाई पर भी टैक्स लगेगा यह कांग्रेस की सोच है। कांग्रेस पार्टी ने अभी तक देश को कुछ दिया नहीं है ना आगे देगी।