Movie prime

महागठबंधन में सीट शेयरिंग का ऐलान, बिहार में 26 सीटों पर लड़ेगी राजद, 9 पर कांग्रेस, वाम दल को 5 सीट

 

बिहार महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हो गया है। पटना में राजद ऑफिस में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान कर दिया गया है। दिल्ली में राजद और कांग्रेस नेताओं के बीच 3 दिनों तक गहन मंथन के बाद नियम और शर्तों के साथ फॉर्मूला तय हुआ है। झारखंड में एक अतिरिक्त सीट (पलामू) राजद को मिली तो बिहार में 9 सीट कांग्रेस को मिलेगी। झारखंड की चतरा सीट पहले से राजद को मिली हुई है।

वाम दलों को 5 सीटें मिली हैं। माले को 3, सीपीआई बेगूसराय और सीपीएम को खगड़िया की सीट मिली है। पूर्णिया की सीट राजद के खाते में गई है। यानी इस सीट पर बीमा भारती का लड़ना तय है। अब पप्पू यादव के सामने दो विकल्प बचता है, या तो वो राजद उम्मीदवार को समर्थन दें या निर्दलीय चुनाव लड़ें। हालांकि उन्होंने ट्वीट कर कहा- सीमांचल कोसी जीतकर
देश में कांग्रेस सरकार बनाएंगे

पूर्णिया में कांग्रेस का झंडा लहराएंगे
राहुल गांधी जी को प्रधानमंत्री बनाएंगे

वाम दल को ये 5 सीटें मिलीं
भाकपा-माले (लिबरेशन) को 3 सीट- आरा, काराकाट, नालंदा

सीपीआई को बेगूसराय

सीपीएम को खगड़िया की सीट मिली है।

कांग्रेस इन 9 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
किशनगंज, कटिहार, समस्तीपुर, पटना साहिब, सासाराम, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, महाराजगंज

राजद इन 26 सीटों पर लड़ेगी
औरंगाबाद, गया, जमुई, नवादा, सारण, पाटलिपुत्र, बक्सर, उजियारपुर, जहानाबाद, दरभंगा, बांका, अररिया, मुंगेर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, मधुबनी, सिवान, शिवहर, वैशाली, हाजीपुर, सुपौल, वाल्मिकीनगर, पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, मधेपुरा या सुपौल, गोपालगंज