तेजस्वी यादव ने पुलिस अधिकारी का वीडियो शेयर कर CM नीतीश पर कसा तंज, कहा- जनता से बड़े CM हैं

तेजस्वी यादव पुलिसवालों का वीडियो शेयर कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है। तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए यह भी कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता से संवाद नहीं करते हैं और ना ही मीडिया से संवाद करते हैं। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया था कि नीतीश कुमार की चंद रिटायर्ड अधिकारियों से ही बातचीत कराई जाती है। दरअसल जो वीडियो तेजस्वी यादव ने शेयर किया है उसमें नजर आ रहा है कि एक पुलिसकर्मी और कार चालक के बीच हल्की बहस हो रही है।
इस वीडियो में नजर आ रहा है कि सड़क पर कुछ पुलिसकर्मियों ने एक कार चालक को रोका है। एक पुलिसकर्मी कार चालक से कहता है, फालतू बतिया रहे हैं आप..CM से बड़ा आप नहीं हैं। हमको पावर है आपको अरेस्ट कर सकते हैं। इसपर कार चालक कहता है कि कर लीजिए। इसके बाद पुलिस अधिकारी कहते हैं, जाइयेगा आप, फालतू बतिया रहे हैं।'
इस वीडियो को शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा, 'जनता के वोट से 𝐂𝐌 बने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अधिकारी कह रहे है कि जनता से बड़े “𝐂𝐌” है। तुम सीएम से बढ़कर बनोगे तो .. गिरफ्तार कर लेंगे”! उनसे बड़ा कोई नहीं? ऐसे 𝐂𝐌 का जनता क्या करे? जो ना जनता से संवाद करते है? ना मीडिया से संवाद करते है? ना विधायकों और मंत्रियों से संवाद करते है?

𝐂𝐌 नीतीश कुमार जी को चंद रिटायर्ड अधिकारी और चंद भूंजा पार्टी वाले मंत्रियों से ही बातचीत कराई जाती है। 𝟐𝟎𝟎𝟓 से पहले 𝐂𝐌 पर कोई ऐसी बंदिश लगाता था, जी? किस राज्य के 𝐂𝐌 से अस्वस्थ अवस्था में प्रदेश चलवाया जा रहा है?'